ग्रैमी अवार्ड समारोह कोरोना वायरस के चलते स्थगित
अमेरिका
विसश्व के प्रतिष्ठित अवार्ड में से एक ग्रैमी अवार्ड को संगीत उद्योग में खास पहचान बनाने और अभूतपूर्व अवार्ड के लिए दिया जाता है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 31 जनवरी को होने वाले विश्व प्रसिद्ध 'ग्रैमी अवार्ड समारोह' को कोरोना वायरस संक्रमण में बढ़ोतरी के कारण स्थगित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 महामारी के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए ग्रैमी अवार्ड समारोह को टाला गया है।आपको बता दें कि Grammy अवार्ड को ग्रामोफोन अवार्ड कहा जाता है। ये अवार्ड रिकॉर्डिंग अकादमी द्वारा प्रदान किया जाता है।
द ग्रैमी सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है। यह बिग थ्री के रूप में आयोजित तीन सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है। बिग थ्री यानी दुनिया में आयोजित होने वाले तीन सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह जिसमें अमेरिकन म्यूज़िक अवार्ड्स, ग्रैमी अवार्ड और बिलबोर्ड म्यूज़िक अवार्ड्स शामिल हैं। पहला ग्रैमी अवार्ड्स समारोह 4 मई, 1959 को आयोजित किया गया था। साल 2011 के समारोह के बाद, अकादमी ने 2012 के लिए कई ग्रैमी अवार्ड श्रेणियों में बांटा गया है। 10 फरवरी 2019 को 61वें ग्रैमी अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम में कैमिलो कैबिलो, माइली साइरस, केटी पेरी, पोस्ट मलॉन, शॉन मेंडेस जैसे बड़े कलाकारों ने परफार्मेंस दी थी। इस दौरान लेडी गागा, चाइल्डिश गैम्बिनो, केसी मस्ग्रेव्स और बैंडी कारलाइल जैसे सिलेब्रिटीज को अवॉर्ड दिए गए थे। इस कार्यक्रम में दिवंगत अमेरिकन म्यूजिशन और सिंगर क्रिस कॉर्नेल को उनके म्यूज़िक के लिए बेस्ट रॉक परर्फामेंस का अवॉर्ड दिया गया था।
ये अवार्ड लेने के लिए स्टेज पर उनके बच्चे टोनी और क्रिस्टोफर पहुंचे थे।साथ ही अमेरिकी सिंगर ऐरीना ग्रांडे को उनके एल्बम स्वीटनप के लिए बेस्ट वोकल एलबम का अवार्ड दिया गया था तो वहीं युवा दिलों की धड़कन लेडी गागा को बेस्ट पॉप सोलो परफार्मेंस जोन (व्हेन डू यू थिंक यू आर गोइन?) के लिए पुरस्कार मिला था, जबकि सर्वश्रेष्ठ लैटिन पॉप का अवार्ड क्लाउडिया ब्रैंट को दिया गया था।

पाठको की राय